Breaking News

देश में कोरोना के 4,85,114 सक्रिय मामले

देश में करोना के 4,85,114 सक्रिय मामले

नयी दिल्ली , देश के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 4,85,114 तक पहुंच गए है जिनमें से सबसे अधिक सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण भारत के तीन राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन चारों राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले क्रमश: 148,905, 58,425, 53,703 और 48,956 हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 49,931 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 14,35,453 हाे गयी है। वहीं इस दौरान 708 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,771 हो गई है। इस दौरान 9,17,568 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य………………सक्रिय ……स्वस्थ……….मौत……….संक्रमित

अंडमान निकोबार…..142………182………….0………….324

आंध्र प्रदेश……….48956…..46301…….1041……….96298

अरुणाचल प्रदेश…….650………505…………3………….1158

असम ……………..8109……24040………79……….32228

बिहार…………….13117……..25815…….244………..39176

चंडीगढ़ …………….302………..572……….13…………..887

छत्तीसगढ़………….2463……….4944………43…………7450

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव………362………….550……….2…………..914

दिल्ली…………….11904……..114875…..3827……..130606

गोवा……………….1549………..3277……….35………..4861

गुजरात ………….13131………40365…….2326………55822

हरियाणा ………….6556………24384………392………31332

हिमाचल प्रदेश……..966…………1198………..12…………2176

जम्मू कश्मीर……..7680………..9928……….312……….17920

झारखंड…………..4486………..3704…………85………..8275

कर्नाटक ………..58425………35838……..1878……….96141

केरल …………….9664………..9300…………61……….19025

लद्दाख ………………218………..1063………….4…………1285

मध्यप्रदेश………….7857……….19132………811……….27800

महाराष्ट्र………..148905……..213238……13656……..375799

मणिपुर………………681………….1554………….0………..2235

मेघालय……………..562……………135…………5…………..702

मिजोरम……………..168……………193…………0……………361

नागालैंड…………….786…………..549………….4………….1339

ओडिशा……………8456………..16793………140………..25389

पुड्डुचेरी…………….1101…………..1645………..40…………2786

पंजाब …………….4102…………..8810……..306………..13218

राजस्थान………….9935………..25353………621……….35909

सिक्किम……………397…………….148…………0…………..545

तमिलनाडु………53703………..156526……3494……..213723

तेलंगाना…………12264…………41332……..463……….54059

त्रिपुरा……………..1526…………..2361………..13………..3900

उत्तराखंड…………2475…………..3566……….63…………6104

उत्तर प्रदेश……..23921………….41641…….1426……….66988

पं बंगाल………..19595………….37751…….1372………..58718

कुल…………..485114…………917568…..32771……1435453