Breaking News

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती , जारी स्वास्थ्य बुलेटिन ने दी ये जानकारी

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन मे उनके स्वास्थ्य के बारे मे खुलासा किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार हो रहा है । यह जानकारी अस्पताल के प्राधिकारियों ने आज दी।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोनिया को नियमित जांच के लिए बृहस्पतिवार की शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने अद्यतन बुलेटिन में कहा, ‘‘उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।’’

बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।’’