बांदा में जानलेवा बुखार का कहर, तीन दिन में तीन की मौत

बांदा, उत्तर प्रदेश के बांदा जिला अस्पताल में भर्ती एक और बच्ची की बुखार से मृत्यु हो गई। जिसे मिलाकर पिछले तीन दिनों में बुखार से पीड़ित मृतकों की संख्या तीन हो गई।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बांदा शहर के शंभू नगर निवासी अवधेश की पुत्री स्तुति को शनिवार को सुबह भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार वह पीलिया और बुखार से पीड़ित थी। उपचार के दौरान आज शाम उसकी मृत्यु हो गई।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी जिला अस्पताल में दो बुखार पीड़ितों की मृत्यु हो चुकी है। चिकित्सक उपचार के साथ बचाव करने की भी सलाह दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button