Breaking News

संसद का मानसून सत्र इसी माह में, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी मंजूरी

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक

नयी दिल्ली, संसद का मानसून सत्र इसी माह में होगा, इसके लिये राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है।

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक आहूत किया गया है।

राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मानसून सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को 14 सितंबर से आहूत किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार संसद का यह सत्र एक अक्टूबर तक चलेगा।