Breaking News

बर्खास्त अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी यूपी सचिवालय के बर्खास्त अपर निजी सचिव अमर सिंह पटेल के समर्थन में उतरी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की मुहिम चलाकर संविधान की अवमानना कर रही है। जो भी सरकार के साथ अपनी असहमति दिखाता है, भाजपा सरकार उसके पीछे पड़ जाती है। भाजपा सरकार चुन-चुनकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है।
     अपर निजी सचिव श्री अमर सिंह पटेल पर फर्जी आरोप लगाकर बर्खास्तगी की कार्रवाई द्वेषपूर्ण है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर तो आज तमाम मंत्री, अधिकारी भी अपनी बात रखते हैं। सरकार कोई छुईमुई नहीं है कि उसके किसी काम की तनिक आलोचना भी उसे इस कदर नागवार गुजरे कि किसी लोक सेवक की जिंदगी ही बर्बाद कर दी जाए, यह कहां का न्याय है?
     भाजपा सरकार अपने अहंकार में उचित-अनुचित, सही-गलत का भेद भूल गई है। वह तो बस सर्वत्र अपना एकाधिकार करने और दिखाने की साजिशें रच रही है। समय आने पर मिलेगा वोट लेकर जनता को धोखा देने वाली भाजपा को जवाब!