झारखंड में 1478 नये पॉजिटिव मिले, छह संक्रमितों की मौत

झारखंड में 1478 नये पॉजिटिव मिले, छह संक्रमितों की मौत

रांची, झारखंड के अलग-अलग जिले में शुक्रवार को 1478 नये संक्रमित मिलने से प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 69 हजार हो गयी है वहीं वैश्विक महामारी के कारण छह और लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

झारखंड सरकार की ओर से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 25962 स्वाब सैंपल की जांच में 1478 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में शून्य, चतरा में चार, देवघर में 29, धनबाद में 62, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 324, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 11, गोड्डा में पांच, गुमला में 17, हजारीबाग में 38, जामताड़ा में 51, खूंटी में 15, कोडरमा में 21, लातेहार में 26, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में दो, पलामू में 64, रामगढ़ में 42, रांची में 492, साहेबगंज में 44, सरायकेला में 41, सिमडेगा में 17 और पश्चिम सिंहभूम में 107 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68578 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के अभी 13924 एक्टिव मामले हैं। अब तक 54052 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 602 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।राज्य में कोविड संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 78.81 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button