शहीद हरविंदर यादव की अंतिम यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

harvinder-yadav-final_1474गाजीपुर, जम्मू-कश्मीर के उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर पाकिस्तान और केन्द्र सरकार के खिलाफ लोगों मे गुस्सा साफ नजर आ रहा है। आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के अंतिम संस्कार के समय यह गुस्सा फूट पड़ा।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के 6 बिहार रेजीमेंट के शहीद हरविंदर यादव की अंतिम यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।अंतिम यात्रा के दौरान हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे। इसके पहले जब हरविंदर का शव सोमवार की रात उनके गांव पहुंचा। शहीद हरविंदर यादव का शव देखकर  पिता ने बेटे के सम्मान मे भारत माता की जय के नारे लगाए।

आतंकी हमले में अब तक 18 जवान शहीद हो गए हैं। उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के नाम
– जम्मू-कश्मीर (डोगरा रेजीमेंट)
1. सुबेदार करनैल सिंह
2. रवि पाल
6 बिहार रेजीमेंट
बिहार:
3. सिपाही राकेश सिंह
4. हवलदार अशोक कुमार सिंह
5. नायक एस.के. विद्यार्थी
झारखंड:
6. सिपाही जावरा मुंडा
7. सिपाही नाइमन कुंजर
उत्तर प्रदेश:
8. सिपाही गणेश शंकर
9. सिपाही राजेश कुमार सिंह
10. लांस नायक आरके यादव
11. सिपाही हरिंदर यादव
राजस्थान:
12. हवलदार एन.एस. रावत
महाराष्ट्र:
13. सिपाही जनराव उइके
14. लांस नायक चंद्रकांत शंकर गलांडे
15. सिपाही टी. संदीप सोमनाथ
16. विकास जर्नादन
बंगाल:

17. सिपाही विश्वजीत गोरहाई
18. सिपाही गंगाधर दलाई
ये हैं घायल
– बिहार रेजीमेंट : वीके गिरी, रामस्वरूप जाट, हरम सिंह, एस.के. ओरांव, बी.जी. सरकार, सुनील कुमार, सी.एन.के. चंद्रमणी, रामदेव, शामलाल, मुन्ना सिंह, सतीश कौशिक, बी.जी. बारिल।
– डोगरा रेजीमेंट : मंजीत सिंह, विनय कुमार, जसवंत सिंह, कमलकांत और सतीश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button