यूपी राज्य लोक सेवा अधिकरण में चार सदस्य नामित किये गये

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा अधिकरण में डा0 अनीता भटनागर जैन समेत चार सदस्य नामित किये गये हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में न्याय विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार दो सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस और दो सदस्य सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश हैं।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त आईएएस में डा0 अनीता भटनागर जैन तथा दिनेश चन्द्र को लोक सेवा अधिकरण में सदस्य (प्रशासनिक) के पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश श्रीमती नीरजा सिंह एवं गोविन्द वल्लभ को राज्य लोक सेवा अधिकरण में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button