Breaking News

इतने लाख के करीब देश में कोरोना मामले हुये? लेकिन राहत की ये बात ?

नयी दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार देर रात 67 लाख के करीब पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है जो 9.20 लाख पर हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक 52,827 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 66,75,007 हो गयी है। इस दौरान 774 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 1,03,489 हो गयी।

राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 66,542 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 56,49,995 हो गयी है।

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने और स्वस्थ मरीजों में तुलनात्मक वृद्धि के कारण सक्रिय मामले घटकर 9,20,589 रह गये।

महाराष्ट्र 2,52,277 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,15,477 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 84,876 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 10,244 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,53,653 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,004 और घटकर 2,52,277 रह गयी।

इस दौरान 12,982 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 11,62,585 हो गयी है तथा 263 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 38,347 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.97 फीसदी पहुंच गयी है, मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में 2791 की वृद्धि के बाद राज्य में अब कोरोना के 115593 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 9286 पर पहुंच गया है तथा अब तक 515782 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या कम होने से सक्रिय मामले 54,400 रह गये। राज्य में अब तक 5,981 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 6,58,875 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 46,385 हो गये हैं तथा इस महामारी से 6029 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,62,052 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,120 हो गयी है तथा 9784 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,64,092 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 84579 हो गये तथा 836 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 144471 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 29504 हो गये हैं और 907 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 202302 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 481 कम होने से यह संख्या 24753 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5510 हो गयी है तथा अब तक 2,60,350 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 27,901 सक्रिय मामले हैं और 1163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,70,212 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,439 सक्रिय मामले हैं तथा 5194 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,37,698 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 13577 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 100977 हो गयी है जबकि अब तक 3603 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 19372 है तथा 113832 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2434 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16809 हैं तथा 3496 लोगों की मौत हुई है और 122233 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

बिहार में सक्रिय मामले 11795 हो गये हैं। राज्य में 915 लोगों की मौत हुई है जबकि 175458 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1545, हरियाणा में 1470, जम्मू-कश्मीर में 1242, छत्तीसगढ़ में 1045, झारखंड में 743, असम में 749, उत्तराखंड में 652, पुड्डुचेरी में 534, गोवा में 456, त्रिपुरा में 299, चंडीगढ़ में 172, हिमाचल प्रदेश में 217, मणिपुर में 74, लद्दाख में 61, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 53, मेघालय में 54, सिक्किम में 45, नागालैंड में 17, अरुणाचल प्रदेश में 18 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।