Breaking News

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को लेकर आई राहत भरी खबर

मुंबई, देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में बुधवार को फिर से कमी दर्ज की गयी और ये घट कर 1.12 लाख के करीब पहुंच गये।

राज्य में इस दौरान स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 3,631 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 1,12,912 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,505 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 लाख के करीब 16,98,198 पहुंच गयी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 8,728 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,40,005 हो गयी है तथा 125 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,548 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 90.68 फीसदी पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.62 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। सबसे अधिक सक्रिय मामले भी इसी राज्य में हैं।