पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता का हुआ निधन

विदिशा,  मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता गोवर्धन उपाध्याय का आज निधन हो गया।

अस्वस्थता के चलते उन्हें हाल ही में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिन में लगभग 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

वे विदिशा जिले के सिरोंज और लटेरी विधानसभा क्षेत्र का विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे अनेक सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button