Breaking News

जानिए देश में कोरोना की राज्यवार स्थिति

नयी दिल्ली, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित 15 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी जबकि देश में इस अवधि में सक्रिय मामलों में 3,828 की कमी आयी है।

इस दौरान दिल्ली में 1213, हिमाचल प्रदेश में 574 और हरियाणा में 546 सक्रिय मामलों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमण के 44,684 नये मामले सामने आये, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले की कुल संख्या 87.73 लाख से ज्यादा हो गयी। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,29,188 पहुंच गया। इस दौरान 47,992 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 81.63 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण सक्रिय मामले 3,828 घटकर 4,80,719 रह गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार…..153………..4304……..61

आंध्र प्रदेश……….20262…….824189…..6847

अरुणाचल प्रदेश…..1392………14319……..47

असम …………….4389……204721…….958

बिहार …………….5637…..218313……..1174

चंडीगढ़ …………..1009…….14381……..246

छत्तीसगढ़ ……..19221…..187522……..2545

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव ……..20………3259………….2

दिल्ली…………..44329…..423078……..7423

गोवा ……………1715……..43388…………658

गुजरात………..12389……169936………3791

हरियाणा …….19413…….174380……….2006

हिमाचल प्रदेश..6739……..21846…………423

जम्मू-कश्मीर…5645………94375……….1574

झारखंड ……..3291…….101569…………921

कर्नाटक ……28045……..818392………11491

केरल ………77508……..434730……….1822

लद्दाख ………..989…………6213…………..89

मध्यप्रदेश…..8876………170093……….3076

महाराष्ट्र……85045……1609607……..45809

मणिपुर……..3068……….18144…………213

मेघालय ……1028………..9455…………..98

मिजोरम……..573…………2792……………3

नागालैंड…….727………..8859……………52

ओडिशा …..10264…..295245………..1495

पुड्डचेरी……..1073…….34571………….608

पंजाब……….5771…..130406………..4428

राजस्थान …17657…..201770…………2044

सिक्किम…….293……….4036……………86

तमिलनाडु .17748……725258………11454

तेलंगाना…..16404….238908………..1401

त्रिपुरा………1143……30414………….362

उत्तराखंड……4307….62302…………1097

उत्तरप्रदेश…23095..477180…………7327

पश्चिम बंगाल..31501..385617…….7557

कुल ………480719..8163572…129188