देश के इन राज्यों में कोरोना के 43 प्रतिशत सक्रिय मामले

नयी दिल्ली, देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के करीब 43 प्रतिशत मामले है जबकि शेष सक्रिय मामले देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है।

इन तीनों में राज्यों में मिलकार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 207,972 है जबकि पूरे देश में फिलहाल कोरोना के 479,216 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 86470, केरल में 77046 और दिल्ली में 44456 सक्रिय मामले है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 41,000 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.14 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.05 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 447 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,29,635 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 1503 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 479,216 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत

अंडमान निकोबार…..151………..4315……..61

आंध्र प्रदेश……….19757…….826344…..6854

अरुणाचल प्रदेश…..1323………14421……..48

असम …………….3964……205250…….961

बिहार …………….5727…..218689……..1179

चंडीगढ़ …………..1009…….14381……..246

छत्तीसगढ़ ……..19275…..188167……..2562

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव ……..20………3263………….2

दिल्ली…………..44456…..430195……..7519

गोवा ……………1653……..43533…………659

गुजरात………..12512……170931………3797

हरियाणा …….19538…….176368……….2011

हिमाचल प्रदेश..6716……..22183…………431

जम्मू-कश्मीर…5728………94851……….1580

झारखंड ……..3116…….101897…………922

कर्नाटक ……27984……..820590………11508

केरल ………77046……..441523……….1848

लद्दाख ………..978…………6289…………..89

मध्यप्रदेश…..9005………170969……….3083

महाराष्ट्र……86470……1612314……..45914

मणिपुर……..3084……….18334…………218

मेघालय ……1014………..9518…………..100

मिजोरम……..569…………2820……………4

नागालैंड…….807………..8891……………52

ओडिशा …..9880………296516………..1510

पुड्डचेरी……..1054…….34637………….608

पंजाब……….5771…..130406………..4428

राजस्थान …18053…..203524…………2056

सिक्किम…….296……….4073……………87

तमिलनाडु .17154……727752………11466

तेलंगाना…..15425….240545………..1404

त्रिपुरा………1105……30478………….362

उत्तराखंड……4417….62483…………1102

उत्तरप्रदेश…23367….479182…………7354

पश्चिम बंगाल..30792..390096…….7610

कुल ………479216…8205728…129635

Related Articles

Back to top button