अमर ने मुलायम को बताया यूपी का शेर

amar mulayamपटना, समाजवादी पार्टी  के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का शेर बताया और कहा कि बिहार में महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल  और जनता दल यूनाइटेड  का उत्तर प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है।

अमर सिंह ने गया में पिंडदान करने जाने से पूर्व  जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महागठबंधन के घटक जदयू के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस स्थान पर बने हुए हैं वह बड़े घटक दल राजद के नेता लालू प्रसाद यादव की ही देन है। राजद अध्यक्ष का यह बड़प्पन है कि उन्होंने कुमार जैसे धुरविरोधी को भी मुख्यमंत्री बना दिया। सपा महासचिव ने कहा कि महागठबंधन का उत्तर प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है और सिर्फ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ही वहां के शेर हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री नितीश कुमार भले ही अपनी पार्टी के लिए घुम रहे हैं लेकिन राजद अध्यक्ष यादव अपने समधी सपा अध्यक्ष के खिलाफ नहीं जाएंगे।

Related Articles

Back to top button