बेरहमी से हत्या कर आरोपी हुआ फरार, मौके पर हुई एक की मौत

बैतूल, आरोपी ने एक महिला के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर के भाग गया गोली लगने से वर्षा की मौके पर ही मौत हो गयी।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने एक महिला के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया है।
मुलताई की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नम्रता सोंधिया ने आज बताया कि वर्षा पंवार (27) अपने मायके कनौजिया गांव आई थी। वर्षा अपने करीब सात वर्ष के बच्चे के साथ घर में थी। वर्षा की बुजुर्ग दादी दूसरे कमरे में सो रही थी। कल रात अज्ञात आरोपी ने घर के पीछे के दरवाजे से अंदर आकर वर्षा की कनपटी पर एक गोली मारकर फरार हो गया।

गोली लगने से वर्षा की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के कमरे से एक खाली कारतूस बरामद किया है। आज मृतक के शव का आमला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद भी मौके पर पहुंचने वाली है। एसडीओपी ने बताया कि किन कारणों के चलते महिला की गोली मारकर हत्या की है, उसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button