कश्मीर में दुर्घटनावश चली गोली से सीआरपीएफ जवान घायल

श्रीनगर, जम्मू- कश्मीर के बडगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) अपनी ही सर्विस राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां शुक्रवार को बताया कि घायल एएसआई की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गयी है। बडगाम के नौगाम में सैन्य शिविर पर ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई और उनके पैर में लग गयी। इसके बाद तुरंत उन्हें 92 सेना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button