‘बाबुल की गलियां’ में रानी चटर्जी के साथ नजर आयेंगे देव सिंह

मुंबई, भोजपुरी अभिनेता देव सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘बाबुल की गलियां’ में अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ काम करते नजर आयेंगे।

कई दशकों से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली रानी चटर्जी और अभिनेता देव सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ खूब ठुमके लगाते नज़र आये हैं। यह गााना अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ का स्पेशल गाना है। गाने के बोल हैं, दुनिया जाए भाड़ में। गाने की शूटिंग अकबरपुर में हुई है।

फ़िल्म ‘बाबुल की गलियां’ संपूर्ण सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है। इस गाने में रानी के साथ ठुमके लगाते देव सिंह भी खूब भा रहे हैं। हालांकि देव सिंह के फैंस ने उन्हें कभी इस अंदाज में नहीं देखा होगा, लेकिन अपनी अदाकारी को जीवंत करने वाले देव सिंह ने रानी चटर्जी के साथ इस गाने में कई हुक स्टेप्स किये हैं, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

Related Articles

Back to top button