Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा ​शिकोह को पराजित किया।

1724 – पोप बेनेडिक्ट त्रयोदश, पिएत्रो फ्रांसिस्को ऑरसिनी का जन्म।

1727 – पीटर-द्वितीय 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।

1790 – रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।

1861 – हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।

1874 – स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।

1906 – जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म।

1915 – तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।

1947 – फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।

1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।

1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।

1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

1972 – अभिनेता और पृथ्वी थियेटर के संस्थापक पृथ्वीराज कपूर का निधन।

1983 – नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया की 24वीं दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।

1987 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।

1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना हुई।

2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2008 – भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2010 – प्रसिद्ध अमेरिकी बाल कलाकार गैरी कोलमैन का निधन।