भाजपा को दो ही काम आते हैं ‘‘जीभ चलाना और जीप चढ़ाना‘‘:अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते उत्तर प्रदेश विकास की सीढ़ियां चढ़ने के बजाय पिछड़ता चला गया है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल विफलताओं का हैं। उसने कोई काम जनहित में नहीं किया। प्रदेश का विकास होने के बजाय महंगाई, बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ। कानून व्यवस्था बदतर होती गई है। सच तो यह है कि भाजपा को दो ही काम आते हैं ‘‘जीभ चलाना और जीप चढ़ाना‘‘। लोगों को कुचलना और उनकी आवाज को दबाना ही उनका एजेण्डा हैं।

श्री यादव ने लखनऊ के डाॅ राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अजीब पार्टी है जो बिना कुछ किए ही ताल ठोंक रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने समाज के हर वर्ग को परेशान किया है। खुद तो कुछ किया नहीं समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर विज्ञापनों में छपती रही है।

उन्होने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय होगी। लोकतंत्र के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी होगी। भाजपा के सम्भावित षडयंत्रों से हमें सावधान रहना है। चूंकि भाजपा बहुत शातिर है इसलिए इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी कार्यकर्ताओं, नेताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए जुटना होगा। समाजवादी पार्टी का काम करने में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

श्री यादव ने कहा उत्तर प्रदेश के हालात बहुत बिगड़े हुए हैं। समाजवादी सरकार बनने पर ही लोगों की परेशानियां दूर होंगी। किसानों-नौजवानों के हितों का संरक्षण होगा। रोटी-रोजगार की समुचित व्यवस्था होगी। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगे। अपराध नियंत्रण के प्रभावी उपाय होंगे। प्रदेश में विकास के अवरूद्ध कामों को फिर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमें एकजुट होकर गांव-गांव, घर-घर तक समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा।

Related Articles

Back to top button