वृद्धा की गोली मारकर हत्या, भतीजा घायल

होशियारपुर, पंजाब में होशियारपुर जिले में बनेरहा गांव के निकट अज्ञात युवक ने एक वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उनका भतीजा घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार जब रजनीश कुमार (36) अपनी चाची रक्षा देवी (70) के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था तभी अज्ञात युवक ने उन पर गोलियां चलाईं। एक गोली रक्षा देवी की छाती में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रजनीश को दाहिने कंधे पर दो गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक नवनीत कौर ने बताया कि पुलिस को घटना में अहम सुराग मिले हैं और हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक हमले की वजह पता नहीं चल सकी है।

Related Articles

Back to top button