आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिंड,  मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने आज सुबह थाना परिसर में बने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरक्षक विजय यादव (35) का मानसिक बीमारी का उत्तर प्रदेश के आगरा में इलाज चल रहा था। वह वर्ष 2016 से गोरमी थाने में पदस्थ था। आरक्षक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के ग्राम पचमुखा थाना बेबर का रहने वाला था। आरक्षक द्वारा जब फांसी लगाई गई, तब पत्नी बच्चे को लेकर स्कूल गई थी। घर पर आरक्षक अकेला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button