नेपाल सरकार में तीन नए उप प्रधानमंत्रियों और सात मंत्री शामिल

Nepal-elects-first-woman-as-parliament-Speaker-नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली ने अपनी सरकार मे तीन नए उप प्रधानमंत्रियों और सात मंत्रियों को शामिल किया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के अध्यक्ष ओली ने अपनी पार्टी के भीम रावल को उप प्रधानमंत्री बनाया है। अन्य दो उप प्रधानमंत्रियों में राष्ट्रीय जनमोर्चा से चित्रा बहादुर केसी और माओवादी नेता सीपी मैनाली हैं। इस तरह उप प्रधानमंत्रियों की कुल संख्या छह हो गई है। इस कदम को गठबंधन राजनीति की मांग के अनुरूप किया गया प्रयास माना जा रहा है। विष्णु पॉडेल को वित्त मंत्री बनाया गया है। शेर धन राय को संचार मंत्री, आनंद पोखरेल को पर्यटन मंत्री वहीं शांता मानावी को श्रम मंत्री बनाया गया है। ये सभी सीपीएन-यूएमएल के सदस्य हैं। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने राष्ट्रपति के कार्यालय शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। नये मंत्रियों के शामिल होने के साथ मंत्रिमंडल की संख्या 26 हो गई है।

Related Articles

Back to top button