कोई अब भूखा नहीं सोएगा, भूख के ख़िलाफ़ विधायक ने छेड़ा अभियान

लखनऊ, कोई अब भूखा नहीं सोएगा, इस संकल्प के साथ  भूख के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश के एक विधायक ने अभियान शुरू कर दिया है। ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के भव्य शुभारम्भ समारोह की तैयारी हो रही है।

अब लखनऊ के  सरोजनीनगर क्षेत्र में कोई निराश्रित, कोई असहाय भूखा नहीं सोएगा…!! इस संकल्प को पूरा करने के लिये  ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ का शुभारंभ दिनाँक 18 जुलाई 2023 को सायं 5 बजे चांसलर क्लब आशियाना से किया जाएगा।

इस्कॉन से प्रेरित समाजसेवी अंकित जैन  और उनकी संस्था प्रगति प्रयास फॉउंडेशन दिल्ली निराश्रितों को निःशुल्क भोजन करा रही है। प्रगति प्रयास फॉउंडेशन कलकत्ता और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर भी निराश्रितों को निःशुल्क भोजन करा रही है। यह बात आज विधायक राजेश्वर सिंह ने बतायी। उन्होने बताया कि मेरे आमंत्रण पर प्रगति प्रयास फॉउंडेशन द्वारा लखनऊ में पहला केंद्र सरोजनीनगर में स्थापित किया जा रहा है।प्रथम चरण में संस्था द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम पराग चौराहा निकट विधायक

कार्यालय,लोकबन्धु चिकित्सालय तथा सेक्टर M-45 आशियाना में 2000 लोगों को निशुल्क स्वादिष्ट, पौष्टिक तथा ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button