टीपू के समर्थन पर गिरीश कर्नाड को हत्या की धमकी

karnadज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता, प्रख्यात कन्नड़ नाटककार और अभिनेता गिरीश कर्नाड को उनके बयान के लिए जान से मारने की धमकी मिली है। इनटाॅलरेंट चंद्र’ ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि अगर कर्नाड इस तरह के बयानों से कन्नड़ लोगों को भड़काते रहे तो उनका हाल कलबुर्गी वाला ही होगा। लेखक कलबुर्गी की महाराष्ट्र में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कर्नाड ने कहा था कि शहर के संस्थापक केंपे गौड़ा के बजाय टीपू सुल्तान के नाम पर बेंगलूरु अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नामकरण कर देना चाहिए। अपने इस बयान पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई संगठनों, खासकर दबदबे वाले वोक्कालिगा समुदाय, कन्नड़ संगठनों, दक्षिणपंथी संगठनों और भाजपा की तरफ से उनको निशाना बनाया गया। केंपे गौड़ा वोक्कालिगा समुदाय के थे। विवाद पैदा होने के बाद कर्नाड के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Related Articles

Back to top button