सपा में छिड़ी कलह की शान्ति के लिए हुआ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

akhilesh-shivpalवाराणसी, समाजवादी पार्टी में वर्चस्व को लेकर छिड़े घमासान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच लगातार बढ़ रही तल्खी को कम करने के लिए कार्यकर्ता अब धर्म कर्म की शरण में चले गये है। पार्टी में छायी कलह और अशांति को दूर करने के लिए पार्टी के स्थानीय जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने अपने सीर स्थित आवास पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।

यज्ञ में विधि विधान से हवन पूजन के बाद फौजी ने महादेव से पार्टी की कलह को समाप्त करने और 2017 चुनाव में विजय के लिए गुहार लगायी। इस दौरान उन्होने पत्रकारों को बताया कि समाजवादी कुनबे में आंतरिक कलह से हम सभी कार्यकर्ता व्यथित है। आज परिवार की आन्तरिक कलह से पार्टी टूट के कगार पर है। इसलिए हम लोगो ने पार्टी को बचाने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

Related Articles

Back to top button