Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1758 -आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन हुआ था।
1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया था।
1930 -ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन हुआ था।

1948 में आज ही के दिन दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई थी।
1948 -स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना हुई थी
1978 -सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया था।

1985 -बोरिस बेकर ने विंबलड़न जीता था।
1981 -क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार और कैप्टन कूल के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।
1999 – फ्रांसीसी साइंटिस्ट द्वारा पेचिस के नए टीके की खोज की गई थी।

2003- यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।
2003- नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
2008 -काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

2011-उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन हुआ था।
2012-रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोगों की मौत हो गई थी।
2013-विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले प्लेयर बने।