Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1556-बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म।

1645-मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन।

1803-ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर क़ब्ज़ा किया।

1902-इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।

1907-उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।

1920-राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी का जन्म।

1925-तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1927-भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन।

1929-महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।

1931-भारत के इतिहास में इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।

1933-भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

1940-महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

1971-भारत-पाक युद्ध समाप्त।

1972-भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म।

1996-नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।

1998-अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।

2000-भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।

2002-तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।

2005-भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।

2008-शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2009-लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।

2014-अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

2019-भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का निधन।

2020-भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनेता सत्य देव सिंह का निधन।