Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1831: बेल्जियम में संविधान लागू हुआ।

1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।

1915: पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला।

1939: लंदन में फिलिस्तीन कॉन्फ्रेंस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।

1940: ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।

1959: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की।

1962: जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मजदूरों की मौत।

1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।

1969: अल फतह के नेता यासिर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।

1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1986: राजनीतिक अस्थिरता के कारण हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।

1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या करने की कोशिश की।

1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने।

2000: भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई।

2001: इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव हारे, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।

2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकॉर्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।

2009: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि प्रदान की।

2016: उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र की संधियों का उल्लंघन करते हुए एक उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त हुई।