नई दिल्ली, भारत की अग्रणी डेयरी कंपनी पारस डेयरी (VRS फूड्स लिमिटेड) ने ‘आहार 2025’ प्रदर्शनी के दौरान अपने प्रीमियम चीज़ ब्रांड ‘गलेशिया’ को लॉन्च कर भारतीय डेयरी उद्योग में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। गलेशिया चीज़ पारस डेयरी के महाराष्ट्र स्थित अत्याधुनिक संयंत्र में निर्मित है, जहां इसे विशेष रूप से चयनित उच्च गुणवत्ता वाले दूध से तैयार किया गया है। इसके स्वाद, क्रीमीनेस और समृद्ध बनावट को ध्यान में रखते हुए इसे घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर फूड सर्विस प्रोफेशनल्स तक सभी के लिए आदर्श बनाया गया है।
7,000 से अधिक गांवों से 3,00,000 से अधिक किसानों के साथ मिलकर कंपनी शुद्ध और प्रीमियम डेयरी उत्पादों का उत्पादन कर रही है। उच्च गुणवत्ता वाले चीज़ की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। शुरुआत में, गलेशिया चीज़ मोज़ेरेला के रूप में उपलब्ध होगी । बाद में इसे विभिन्न प्रकारों में विस्तारित किया जाएगा, जिनमें चीज़ ब्लॉक, चीज़ डिप, चीज़ स्लाइस, चेडर डाइस, चीज़ फिलर्स और चीज़ ड्रेसिंग शामिल हैं।
*पारस डेयरी के प्रबंध निदेशक, श्री राजेंद्र सिंह ने कहा,* _”गलेशिया चीज़ हमारे उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी बेहतरीन बनावट और स्वाद इसे हर तरह के व्यंजनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।”
रिपोर्टर आभा यादव