
सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने सुबह सदन में श्री धनखड के पीठासीन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य लाभ के बाद पहली बार सदन में आये हैं। यह सदन उनका स्वागत करता है और उनके स्वस्थ, मंगलमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करता है। उन्होंने श्री धनखड को होली की शुभकामनायें भी दीं।
सदन में विपक्ष के नेता मल्ल्किार्जुन खरगे ने सभापति को स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी और कहा कि अभी उन्हें आराम करना चाहिए। श्री खरगे ने कहा कि उनका उत्साह और कर्तव्यपरायणता सभी को प्रेरित करती है। उन्होंने होली और स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें देते हुए कहा कि वह उनकी लंबे जीवन की कामना करते हैं।
सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन का आभार व्यक्त करते हुए कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार उनकी पत्नी डा सुदेश धनखड़ के संपर्क में रहीं और कुशलक्षेम की जानकारी लेती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन तथा अन्य व्यक्ति अस्पताल भी पहुंचे।
सभापति जगदीप धनखड़ को पिछले सप्ताह सांस लेने में कठिनाई के कारण नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।