भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है :-

1526 – मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 – नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1748 – मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।

1878 – कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
1908 – लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1941 – जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।

1942 – अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोग मारे गए।
1960 – नेशनल डिफेंस कॉलेज की नई दिल्ली में स्थापना।
1961 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में एक्सप्लोरर 11 लांच किया।

1961 – सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।
1963 – क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
2011 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
2012 – यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।

Related Articles

Back to top button