भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है :-

1840: ब्रिटेन ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।
1886: अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत।
1897: स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1908: प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी।
1913: बॉलीवुड अभिनेता बलराज साहनी का जन्म हुआ।

1914: कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
1923: भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत।
1956: जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई। ॉ
1960: महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने।

1972: देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।
2009: स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी।
2011: अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि।
2021: प्रख्यात सितार वादक देबू चौधरी का निधन हुआ।

Related Articles

Back to top button