पुलिस ने चलाया ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, छात्रों को किया जागरूक

कोंडागांव, छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना पुलिस ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़े डोंगर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियमों का पालन और नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी और इसके सामाजिक व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। पुलिस ने नशा मुक्ति नशाखोरी के नुकसान के बारे में बताते के बाद साइबर सुरक्षा की जानकारी भी दी।
पुलिस ने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फेक न्यूज और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में भी आगाह किया।
पुलिस ने तीसरी बड़ी जानकारी यातायात के बारे में दी। पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। इस दौरान गति सीमा का पालन करने और लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने की सीख भी दी गई।
4the चरण में नए कानूनों की जानकारी: पुलिस ने हाल में बने कानूनों और किशोर न्याय अधिनियम के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया।
पुलिस का संदेश:बड़े डोंगर थाना प्रभारी ने कहा कि “युवा देश का भविष्य हैं, और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को सही मार्गदर्शन दें।