राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने व्हाइट हाउस में बहुपक्षीय बातचीत की

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और सात यूरोपीय नेताओं ने सोमवार को व्हाइट हाउस में बहुपक्षीय बातचीत की।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूट, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने श्री ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद वार्ता में भाग लिया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी स्वीकार करने पर सहमत हुए हैं, जो उन प्रमुख बिंदुओं में से एक है जिन पर ”हमें विचार करने की आवश्यकता है,” और कहा कि श्री पुतिन इसका उत्तर खोजना चाहते हैं।

ज़ेलेंस्की ने सुरक्षा पर अमेरिका द्वारा एक मज़बूत संकेत दिए जाने के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि अगर श्री ट्रम्प संभावित त्रिपक्षीय बैठक में शामिल हो सकें तो यूक्रेन को खुशी होगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रम्प ने कहा कि ऐसी त्रिपक्षीय बैठक ”जितनी जल्दी हो सके” होनी चाहिए।

यूरोपीय नेताओं ने युद्धविराम के विचार का समर्थन करते हुए कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर कुछ प्रगति हो सकती है।

Related Articles

Back to top button