उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार साथ खड़ी है

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिलाओं का सशक्त व स्वावलंबी होना बहुत जरूरी है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।

विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा अंतर्गत आयोजित देवी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करेगा और 2047 के विजन के अनुरूप महिलाओं की भागीदारी से स्वच्छ ऊर्जा और उद्यमिता का नया अध्याय लिखेगा। सशक्त नारी, स्वच्छ ऊर्जा, समृद्ध गांव के विज़न को साकार करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कोई साधारण सम्मेलन नहीं बल्कि एक आंदोलन है। ग्रामीण महिलायें केवल ऊर्जा की उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा की नेतृत्वकर्ता बनें।

उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग के जिलों में कार्यरत उपायुक्त को निर्देशित किया कि वह महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कहा कि महिलाओं द्वारा फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उद्यम लगाने पर बैंकिंग व अनुदान आदि की सुविधाओं का प्राविधान तो किया ही गया है, इन उद्यमो में सोलर प्लांट लगाने पर 90 फीसद सब्सिडी दिए जाने का भी प्रविधान है। पर्यावरण की अनुकूलता के लिए भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में लगभग एक करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है, महिलाओं की आमदनी बढ़ने से ग्रामीण परिवारों में सकारात्मक बदलाव आया है। समूहों को और अधिक सक्रिय करने तथा समूहों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। कहा कि प्रदेश की 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतो में समूह की महिलाओं से ही सूर्य सखी तैनात करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हर विकास खंड में चार सोलर शाप स्थापित करने का भी लक्ष्य है। समूह के माध्यम से दीदियो की समाज व परिवार में नई पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि सभी टी एच आर प्लांट को सौर ऊर्जा से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ करना है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभाग के अधिकारियों को पुरस्कार भी दिया जायेगा।

अगले 5 वर्षों के लिए महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों की की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि 100000 महिला उद्यमी द्वारा डीआरई आधारित सौर समाधान अपनाने 57000 सूर्य सखी का चयन व प्रशिक्षण देने, प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 4 सोलर शॉप के माध्यम से कुल 3304 सोलर शॉप स्थापित करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button