Breaking News

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत

rahul-gandhi-नई दिल्ली, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों ने आज राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने की पुरजोर वकालत की। कांग्रेस कार्य समिति पार्टी का शीर्ष निर्णय करने वाला निकाय है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में सदस्यों ने यह सुझाव दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। सीडब्ल्यूसी की बैठक की अध्यक्षता आज राहुल गांधी ने की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकीं क्योंकि उनके बारे में कहा गया है कि वे अस्वस्थ हैं। 46 वर्षीय राहुल गांधी जयपुर में कांग्रेस सत्र के दौरान जनवरी 2013 में पार्टी उपाध्याक्ष नियुक्त किये गए थे। उनकी पदोन्नति के बारे में पिछले कुछ समय से कयास लगाये जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान प्रथम वक्ता के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने राहुल गांधी द्वारा पार्टी का नेतृत्व संभालने की जरूरत को रेखांकित किया। एंटनी के सुझाव का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेने वाले अन्य सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *