किसान कांग्रेस मध्य जोन की कार्यकारिणी को मिली मंजूरी, बृज मौर्य बने चेयरमैन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। उन्होंने नव नियुक्त चेयरमैन बृज मौर्य की प्रस्तावित कार्यकारिणी और मध्य जोन के अंतर्गत किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची को स्वीकृति प्रदान करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा है कि नई कार्यकारिणी किसान हितों की रक्षा और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मज़बूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। जारी सूची के अनुसार, प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, मोहित यादव, राजेश कुमार सिद्धार्थ, राजगुरू नारायण त्रिपाठी और चंचल कुशवाहा को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह महासचिव पद पर राजेश अवस्थी, शिव मूर्ति यादव, अभय प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी सचिव मौर्या, शरद श्रीवास्तव, बृजेश कुमार सिंह, करूण पाण्डेय, ममता यादव, अजय शुक्ला, दीप्ति सिंह सचान और शुभम अग्निहोत्री को जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि सचिव पद पर हरिचरन सिंह, रफीक बेग, संजीव अग्निहोत्री, सुमन त्रिवेदी, संगीता चौहान, रूद्र प्रताप सिंह, नीरज कुमार, आशीष कुमार यादव, फुज़ैल अहमद, शालिनी वर्मा, अनुज कुमार अग्निहोत्री, प्रेम नारायण कुशवाहा, राम नरेश सिंह, शिव कुमार बुदुल, खुशबू श्रीवास्तव, उमेश कुमार सिंह, बलजीत सिंह बरार, यदुनाथ सिंह वर्मा, अतुल वर्मा, रामचन्द्र सिंह प्रधान, राधेश्याम सरोज, ओमप्रकाश द्विवेदी, संजय कुमार, अजीत कुशवाहा और रामानंद चौबे को शामिल किया गया है।

इसके अलावा, मध्य जोन के विभिन्न जिलों के किसान कांग्रेस अध्यक्ष में रायबरेली से रमाकांत सिंह, अमेठी से सूर्यभान तिवारी, प्रतापगढ़ से विध्यवेश्वरी पटेल, सुल्तानपुर से ओमप्रकाश सिंह, फतेहपुर से मोहित कुमार, फर्रूखाबाद से पीयूष कुमार सिंह राठौर, प्रयागराज (गंगापार) से राजेश सिंह पटेल, लखीमपुर से दिनेश कुमार वर्मा, उन्नाव से विवेक द्विवेदी, कानपुर देहात से जाविर मंसूरी, कानपुर नगर से अंसार उल हक, लखनऊ से कन्हैया लाल लोधी, बाराबंकी से देवेन्द्र सिंह मोनू, कौशाम्बी से समरूल इस्लाम, कन्नौज से वीर सिंह यादव, इटावा से हरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, औरैया से गिरीश सिकरवार, सीतापुर से राजेश सिंह तोमर, प्रयागराज (यमुनापार) से राधेश्याम पटेल तथा हरदोई से शैलेन्द्र कुमार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button