धर्मेंद्र कर रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, सोशल मीडिया में निधन की अफवाह से नाराज हुयीं हेमा मालिनी

मुंबई, प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर बनी हुई है और वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। यह जानकारी उनकी पत्नी एवं सांसद हेमा मालिनी ने दी है।

हेमा मालिनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, उन पर (धर्मेंद्र) इलाज का असर हो रहा है और वे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे उनका परिवार और निजता का पूरा सम्मान बनाए रखें।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया में बीकानेर के पूर्व सांसद एवं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाह फैल गयी थी। जिसके कारण श्रीमती हेमा मालिनी को यह स्पष्टीकरण देना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button