राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर दिया संदेश

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में धर्म, मानवता और सत्य के आदर्शों की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूति देने पर नमन करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, “मैं गुरु तेग बहादुर को उनके 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”

उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म, मानवता और सत्य के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका पराक्रम, त्याग और निस्वार्थ सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं हमें न्याय के मार्ग पर दृढ़ संकल्प और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

राष्ट्रीपति मुर्मू ने कहा, ”आइये हम उनके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और अपने देश में सद्भाव और एकता को मजबूत करने के लिए काम करें।”

Related Articles

Back to top button