फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक सुरेश सिंह यादव का निधन

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के पूर्व विधायक सुरेश सिंह यादव का सोमवार तड़के हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे करीब 84 वर्ष थे।

श्री यादव के पुत्र एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मोहम्मदाबाद निर्वाचन क्षेत्र से ग्राम भूड नगरिया निवासी शिक्षक सुरेश सिंह यादव वर्ष 1989 में जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए और पिछले कई वर्षों से शहर के मोहल्ला शेखपुर मेआवास बनवाकर परिवार समेत रह रहे थे । सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे उन्होने अंतिम सांस ली।

श्री यादव की निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, एवं विभिन्न राजनीतिज्ञ, पत्रकारों साहित्यकार अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचकर अपनी अपनी पुष्पांजलि शोक श्रृद्धाजंलियां अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला ने अपनी पार्टी की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान एसडीएम सदर रजनीकांत पांण्डेय , सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने पुष्प चक्र अर्पित किया।। उनके आवास नेकपुर पर, अंतिम दर्शनोपरांत स्वर्गीय पूर्व विधायक सुरेश सिंह यादव के पर्थिव(शव)की अंतिम यात्रा गंगा पांचाल घाट के लिए हुई जहां आज अपराहन वाद उनके पुत्र ने परंपरागत विधि विधान से अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Back to top button