राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को याद किया

नयी दिल्ली,  भारत यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्री पुतिन ने बापू की समाधि पर सिर झुकाया और परिक्रमा की। उन्होंने एक पुष्प चक्र चढ़ाया और बापू के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने राजघाट पर रखी स्मारिका में भी दस्तखत किए।

राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें सलामी गारद दी गयी।

राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का आज शाम सात बजे भारत से रवाना होने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button