उच्चतम न्यायालय के जज के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस पंकज मित्तल के बेटे विनायक मित्तल के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार शाम पांच बजे के करीब प्रयागराज आएंगे। आगमन के बाद वह सीधे कैंट क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल जाएंगे, जहां वे जस्टिस मित्तल के परिवार से मुलाकात कर शुभकामनाएं देंगे। विवाह कार्यक्रम में उच्च न्यायपालिका, प्रशासन और कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री योगी विवाह समारोह में लगभग कुछ घंटे तक शहर में रुकेंगे, इसके बाद वे वापस लखनऊ लौट जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस व प्रशासन के आला अफसर शुक्रवार देर शाम तक सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों में लगे रहे। इससे पहले, मुख्यमंत्री 22 नवंबर को प्रयागराज आए थे, जब उन्होंने माघ मेला-2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया था और मेला क्षेत्र में गंगा-पथ, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की थी।
मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा निजी होने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टि से सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।





