घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित कई ट्रेन रद्द यातायात प्रभावित

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में घने कोहरे के कारण आम जनजीवन गिरते तापमान के कारण प्रभावित नजर आया इसके साथ ही सड़क मार्ग यातायात के साथी रेलवे यातायात भी प्रभावित है ट्रेन कई घंटे लेट होने के साथ ही कुछ देने रद्द हुई है।

जनपद में कोहरे के प्रकोप के कारण तापमान बराबर गिरता जा रहा है जिसकी वजह से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मुख्य रूप से चौराहों पर अलाव की कमी देखी गई लोग कूडा करकट इकठ्ठा करके ठंड को भगाने के लिए उसमें आग लगाकर तापते देखे गए। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। सड़क मार्ग पर वाहनों की गति काफी धीमी थी।

वही रेल मार्ग पर यातायात काफी प्रभावित नजर आया आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के और अन्य ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली इसके साथ ही अन्य ट्रेने 2 घंटे से 8 घंटे तक देरी से चल रही है। इसकी वजह से रेल यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button