वेनेजुएला संकट: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने जताई ‘गहरी चिंता’

नयी दिल्ली, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में गिरफ्तारी पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस सैन्य हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ‘अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन’ करार दिया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर अमेरिका की कार्रवाई को वैश्विक सिद्धांतों के विरुद्ध बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछले 24 घंटों में वेनेजुएला को लेकर अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाइयों पर अत्यंत गंभीर चिंता व्यक्त करती है। अंतरराष्ट्रीय कानून के स्थापित सिद्धांतों का इस तरह से एकतरफा उल्लंघन नहीं किया जा सकता।”
कांग्रेस का यह बयान वैश्विक संप्रभुता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति पार्टी के पुराने रुख को दोहराता है।





