आगरा में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बत्ती हुयी गुल

आगरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम के बिजली गुल होने से बिजली विभाग से लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए। टेंट एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल शुक्रवार को आगरा के पैंतीखेड़ा गांव में सती माता के मंदिर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। इस चौपाल में केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री ने भारी नाराजगी जताई।

बिजली के गुल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया तो दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में अपनी सफाई जारी कर दी। मुख्य अभियंता ने पत्र जारी करके कहा है कि कार्यक्रम में बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति नहीं दी जा रही थी बल्कि आयोजकों द्वारा जेनरेटर से विद्युत की आपूर्ति दी जा रही थी और बीच कार्यक्रम में जेनरेटर का ईंधन खत्म हो गया जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

Related Articles

Back to top button