श्री वृंदावन आश्रम में धूमधाम से मनाया गया सांसद डिंपल यादव का जन्मोत्सव

बाराबंकी, विधानसभा सदर स्थित नगर पंचायत देवां मे बाबा लाला दास कुटी (श्री वृन्दावन आश्रम) में समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी (सांसद, मैनपुरी) के जन्मोत्सव पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूर्व सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू द्वारा श्रीमती डिंपल यादव जी के जन्मदिन का केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराते हुए,संत-महात्माओं को कंबल अंगवस्त्र एवं दक्षिणा भेंट कर डिंपल यादव जी को स्वास्थ्य दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान करने का निवेदन करते हुए कहा श्रीमती डिंपल यादव जी समाजवादी पार्टी की मजबूत स्तंभ हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर करती रहती हैं जो इनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाता है आज हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी श्रीमती डिंपल यादव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है।

इस मौके पर ज्ञान सिंह, यादव प्रदीप यादव बिंद्रा, सरबजीत यादव, अशोक प्रधान, सहजराम, वीरेंद्र कुमार, रामकिशोर, आशीष आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती डिंपल यादव जी के जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की!!

Related Articles

Back to top button