स्कूल वैन पलटने से चालक की मौत,छह बच्चे घायल

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शीतकालीन अवकाश के बाद पहले दिन गुरुवार को ही कोहरे के कारण स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत के बाद स्कूली वैन पलटने से चालक की मौत हो गयी जबकि छह बच्चे घायल हो गए जिनमें से चार को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बी के जी पब्लिक स्कूल थोरबा की स्कूली वैन सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। थाना कुरावली के गांव नगला गोस्वामी के पास स्कूली वैन को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भिड़ंत में वैन ड्राइवर हरिभान सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

घायलों में मयंक (11), सुशांत (6) निवासी राजापुर, प्रशांत निवासी राजापुर, अमन और अर्पित निवासी बिशनपुरा, तथा कक्षा दो की एक छात्रा शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button