रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले पांच संदिग्ध हिरासत में

मुंबई, मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के जुहू में बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर कई राउंड फायरिंग में कथित संलिप्तता के आरोप में पांच युवकों को हिरासत में लिया है।

नगर अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक पुणे से हिरासत में लिए गये ये युवक उसी शहर के निवासी हैं। उनकी पहचान अमन आनंद मारोते (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंदू सकट (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गये व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार किये जाने की संभावना है।इन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। फिलहाल उनकी भूमिका या उनकी पृष्ठभूमि या अन्य विवरण के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।स्थानीय जूहू पुलिस नगर अपराध शाखा के साथ मिलकर जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कल देर रात 12:40 बजे से 01:00 बजे के बीच शेट्टी के आवास के बाहर पांच राउंड गोलियां चलायी गयी थी। फायरिंग के समय वह घर पर थे। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आयी है।

Related Articles

Back to top button