उत्तर प्रदेश 18 स्वर्ण के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ, तृतीय नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 में मेजबान उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता गोमतीनगर स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में आयोजित हुई।
उत्तर प्रदेश ने कुल 68 पदक (18 स्वर्ण, 10 रजत, 40 कांस्य) हासिल किए। राजस्थान 44 पदकों के साथ उपविजेता रहा, जबकि आसाम 24 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि इंजीनियर योगेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





