भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1589: फ्रांस की महारानी कैथरीन का निधन।
1592: भारत के मुग़ल बादशाह शाहजहां का जन्म।
1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र जीता।
1691: यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की।

1809: यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड और ओटोमन साम्राज्य के बीच डार्डानेल्स की संधि हुई।
1893: योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।
1919: एंटोन ड्रेक्सलर ने म्यूनिख में ‘जर्मन वर्कर्स पार्टी’ की स्थापना की, जो आगे चलकर नाज़ी पार्टी बनी।
1933: सैन फ्रांसिस्को में प्रसिद्ध गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।

1934: मुरली मनोहर जोशी का जन्म। वह भाजपा के संस्थापक सदस्य और केंद्रीय मंत्री रहे हैं।
1955: ममता बनर्जी का जन्म। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।
1957: केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम लागू हुआ।
1970: चीन के यूनान प्रांत में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 15,000 लोगों की मौत।

1971: पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया।
1986: भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म।
1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त।
2000: पेले को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) द्वारा ‘सदी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।
2002: दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू।

2009: उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।
2016: मुंबई के 15 वर्षीय स्कूली छात्र प्रणव धनवाडे ने एक ही पारी में नाबाद 1,009 रन (327 गेंदों में) बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
2020: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने एक ओवर में छह छक्के लगाए। यह कीर्तिमान बनाने वाले वह विश्व के सातवें बल्लेबाज बने।

Related Articles

Back to top button